फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईड़ा पेयजल योजना के बोरिंग टेस्टिंग का काम शुरू होने से जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पानी आदि समस्याओं को लेकर चलाया जा रहा आमरण अनशन 22वें दिन भी जारी है। आमरण अनशनकारी 72 वर्षीय केशर सिंह और 62 वर्षीय दिगंबर सिंह आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। उनका स्वास्थ्य निरंतर गिर रहा है। आंदोलनकारियों की प्रमुख पेयजल की मांग पर मंगलवार से गगास ईड़ा पंपिंग योजना में बोरिंग टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। जिससे आंदोलनकारियों में समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में माधवी देवी, परुली देवी, आंनदी देवी, दुर्गा देवी, मोतिमा, नंदी देवी, विमला देवी, भगवती देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी, उमा देवी उपवास पर बैठीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भी आंदोलनकारियों से विस्तृत वार्ता की। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से विस्तृत चर्चा की गई है।
विज्ञापन

यहां हेमंत बिष्ट, विपिन चंद्र आर्या, कुंदन बिष्ट, मोहन बिष्ट, कमल बिष्ट, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बच्चे सिंह, पुष्कर बिष्ट, अजय बिष्ट ,पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, भूपाल बिष्ट, गोपाल राम ,शेरी राम ,केशर सिंह, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, महिला मंगल दल ईड़ा की अध्यक्ष तुलसी देवी सहित तमाम लोग समर्थन देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें