फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सहकारिता मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 20 Feb 2019 12:02 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला जलाते कांग्रेसी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा और प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर राज्य सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सहकारिता मंत्री का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता चौघानपाटा में एकत्र हो गए। उन्होंने सहकारिता मंत्री का पुतला फूूंका। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सहकारिता मंत्री अपने पद और ताकत का दुरुपयोग कर राज्य सहकारी दुग्ध संघ को भंग करने के प्रयास में हैं। जिसे कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। भाजपा सत्ता के मद में चूर है और लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयास में हैं। प्रदर्शन करने वालों  पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, किरन साह, यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप डांगी, हर्ष कनवाल, विनोद वैष्णव, तारा चंद्र जोशी, दीपक मेहता, अमित जोशी, कुंदन मर्तोलिया, राजीव कर्नाटक शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें