फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

आगामी 10 नवंबर से तहसील परिसर में आंदोलन करने की चेतावनी दी। कांग्रेस की ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष दीपक गढि़या के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विगत 30 अक्तूबर को भी स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने को लेकर ज्ञापन दिया गया था।
बावजूद इसके सेवाओं को दुरुस्त करने की पहल नहीं हुई। कहा कि कपकोट सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। शामा समेत गांवों में खोले गए पीएचसी की हालत अधिक खराब हैं। कई जगह चिकित्सक नहीं हैं।
विज्ञापन

कुछ चिकित्सक पीएचसी में तैनात होने के बावजूद अन्यत्र अटैच हैं। कुछ जगहों पर चिकित्सक केवल उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं।
उन्होंने बताया कि पांच साल पहले और आज के हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक ओर राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाई जा रही है, दूसरी ओर लोग इलाज के लिए बागेश्वर, हल्द्वानी जाने को मजबूर हैं। कहा कि अब सुविधाओं के लिए संघर्ष करने का समय आ गया है। सोमवार से कांग्रेसी कपकोट तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे।
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, उमेश जोशी,वरिष्ठ अधिवक्ता चामू सिंह देवली, ग्राम प्रधान सुडिंग प्रवीण सिंह मटियानी, पूर्व क्षेपं सदस्य भूपेश गाड़िया, नरेंद्र कोरंगा, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें