फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक तीन माह में कम से कम पांच समस्याओं का होगा समाधान : डीएम

Fri, 07 Nov 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई, पारदर्शी प्रशासन और विकास कार्यों को गति देना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले में प्रत्येक तीन माह में कम से कम पांच समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और जनता से जुड़े मुद्दों को उजागर करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक तीन माह में कम से कम पांच प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही जनपद में उपलब्ध संसाधनों के सदुपयोग और विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं का पारदर्शी निस्तारण उनकी प्रमुख प्रतिबद्धता रहेगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पर्यटन, खेल और आजीविका जैसे क्षेत्रों में ठोस एवं परिणामपरक कदम उठाने की बात कही।
अल्मोड़ा अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए पर्यटन को सशक्त बनाकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें