अल्मोड़ा। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में बढ़ोतरी करने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कांग्रेस कार्यकर्ता दिन में चौैघानपाटा में एकत्र हुए और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार ने केंद्र में सत्ता संभाली है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में जहां सिलिंडर का मूल्य 400 रुपये था वहीं अब रसोई गैस सिलिंडर 950 रुपये में मिल रहा है। दो दिन पूर्व सिलिंडर के मूल्य में 145 रुपये की बढ़ोतरी करना जनता के हितों के खिलाफ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आई मोदी सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है। बढ़ती महंगाई में जनता को जीवन यापन करना कठिन हो गया है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हित साध रही है और आम जनता के हित में कदम नहीं उठा रही है। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रोतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पांडे, तारा चंद्र जोशी, राजेंद्र बोरा, रमेश कांडपाल, रोहित रोतैला, राधा बिष्ट, पंकज कांडपाल,अंबी राम, ललित सतवाल, कार्तिक साह, चंद्र कुमार फौजी, पीसी जोशी, शंकर जोशी, मिराज अली, मोहन दास,हर्ष कनवाल, सुमित कुमार, दीपा त्रिपाठी, विक्रम बिष्ट, तारा तिवारी, शिवलाल, हुकुम रावत, सुरेंद्र लाल टम्टा, पूनम आर्या, वैभव पांडे, फाकिर खान आदि उपस्थित थे।