फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भी शहीदों को याद किया

Tue, 05 Sep 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भी शहीदों को याद किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कांग्रेस नेताओं ने भी खुमाड़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस की ब्याखलीपड़ौ सेवाधाम में हुई सभा में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि नोटबंदी से आम जनता को भारी हानि हुई है। डबल इंजन की सरकार गरीब विरोधी है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी बंद करने जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य के युवा रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यों पर दुर्भावनावश भाजपा सरकार ने रोक लगा दी है। यही नहीं कांग्रेस सरकार के कार्यों को ही भाजपा सरकार अब अपना बतने लगी है और उन्हीं की दोबारा घोषणा कर रही है।

 उन्होंने कहा कि जहां हरीश रावत सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू कराई थीं वहीं भाजपा सरकार उन योजनाओं को बंद करने जा रही है। सभा में रानीखेत के विधायक करन महरा, अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रणजीत रावत आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


सल्ट की ब्लाक प्रमुख मुन्नी आर्या, स्याल्दे की ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अनीता बिष्ट, एनडी पंत, गंगा पंचोली, शोबन सिंह बोरा, श्याम भंडारी, देवकी रावत, प्रहलाद रावत, महिपाल बिष्ट, नंदन बोरा, बलवीर रावत, अमित रावत, मोहनी मौलेखी, कुशीला भंडारी, गोपाल सिंह रावत, माधवनंद चौनियाल, कुवंर सिंह कठायत आदि मौजूद थे। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। 

शहीद दिवस पर भी राजनीति! 
मौलेखाल। शहीद दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की जनसभा जीआईसी खुमाड़ मैदान में हुई। वहीं कांग्रेस की जनसभा ब्याखलीपड़ौ सेवाधाम में हुई। शहीदों के नाम पर भी राजनीतिक दलों के नेता एक नहीं हो सके। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने मंच से एक दूसरे को जमकर कोसा।  

शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने दिनभर पहुंचे लोग 
मौलेखाल। शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिनभर नेता और स्थानीय लोग पहुंचे। सुबह के समय स्थानीय विधायक सुरेंद्र जीना, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह आदि स्थानीय नेता पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोपहर बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत अन्य भाजपा नेताओं ने शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें