फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का फूंका पुतला

Sun, 17 May 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया। साथ ही पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ दोपहिया वाहनों को धक्का लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर युवा बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार टैक्स बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम नहीं किए गए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, दिनेश नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, केवल सती, दीप डांगी, अख्तर हुसैन, आनंद बिष्ट, गीता मेहरा, दीपा साह, किरण आर्या, तारा तिवारी, भैरव गोस्वामी, दिनेश पिलख्वाल, निर्मल रावत, संजय दुर्गापाल, शरद साह और पार्षद दीपक कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें