फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, नारेबाजी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ के तहत कांग्रेस कार्यालय से पदयात्रा निकाली। पदयात्रा माल रोड होते हुए गांधी पार्क पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार में महंगाई काफी बढ़ गई है। इससे पूरे देश में हाहाकार मचा है। प्याज, अदरक, दालें, खाद्यान्न, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। इससे लोगों का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है।
डबल इंजन सरकार महंगाई रोक नहीं पा रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, राजेंद्र बोरा, गजेंद्र फर्त्याल, पूरन सुप्याल, तारा जोशी, हाजी नूर अकरम खान, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, किशन लाल, वैभव पांडे, विनोद वैष्णव, पारितोष जोशी, बीके भट्ट, रमेश कांडपाल, प्रीति बिष्ट, गीता मेहरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें