फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-जे की परीक्षा पास करने वाले अल्मोड़ा के युवाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
पीसीएस-जे की परीक्षा पास सांची अग्रवाल, शिवसिंह और रोहित पांडे को सम्मानित करते पालिकाध्यक्ष तथ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीसीएस-जे की परीक्षा पास करने वाले अल्मोड़ा के तीन युवाओं को पालिका सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया। परीक्षा पास करने वाले युवाओं ने कहा कि विषम परिस्थिति में भी अध्ययन करने वाले छात्र किस भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जज बने युवाओं ने नई जिम्मेदारी को ईमानदारी, निष्ठापूर्वक करने और लोगों को न्याय देने के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा के तीन युवाओं सांची अग्रवाल, शिवसिंह और रोहित कुमार ने जज बनकर जिले को गौरवान्वित किया है। यह सफलता युवाओं को प्रेरणा देने और उनके मार्गदर्शन का काम करेगी। इस मौके पर सांची अग्रवाल के माता-पिता, शिवसिंह और रोहित पांडे के भाई को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा एसएसजे परिसर में विधि संकाय के एचओडी प्रो. डीके भट्ट, जीआईसी विजयपुर पाटिया के प्रधानाचार्य नीरज पंत को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रो. अरुण पंत और संचालन मनोज जोशी ने किया। सभासद हेम चंद्र तिवारी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर पद्म श्री डॉ. ललित पांडे, अल्मोड़ा अर्बन बैंक के उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सुशील जोशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, मोतीलाल वर्मा, आनंद सिंह ऐरी, अशोक पांडे, विजय अग्रवाल, प्रताप सिंह सत्याल, केवल सती, भानू अग्रवाल, कवींद्र पंत, नवीन पाठक, डॉ. गोकुल रावत, प्रो. दिनेश भटट, कमल जोशी, मनीष पंत, दीपा साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें