फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दौलाघट में कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका

Mon, 31 Mar 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर विधानसभा में कांग्रेसियों ने नई शराब नीति के विरोध में दौलाघट में धरना दिया और जगह-जगह शराब की दुकानें खोलने पर आक्रोश जताते हुए राज्य सरकार का पुतला फूंका। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि सरकार ने यह नीति वापस नहीं ली,तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दौलाघट क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की नई दुकानों के विरोध में धरना दिया और क्षेत्रीय जनता से सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके बावजूद जगह-जगह शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को गलत दिशा में भटकाने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि सरकार को युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को सुरक्षा देने और शिक्षा नीति को मजबूत बनाने का काम करना चाहिए था लेकिन सरकार का ध्यान शराब की दुकानें खोलने पर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष शिवराज सिंह नयाल एवं संचालन पूर्व छात्र संघ महासचिव सुधांशु रौतेला ने किया। वहां पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रमेश भाकुनी, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, राजेंद्र बिष्ट, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजू भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष रणजीत सिंह नयाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें