अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर साजिश के तहत प्रदेश की हरीश रावत सरकार को गिराने का आरोप लगाते हुए शनिवार को शिखर तिराहे पर भाजपा का पुतला जलाया। इससे पूर्व चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के पुतले को घसीटते हुए जुलूस की शक्ल में शिखर तिराहे पर ले गए और उसे फूंक दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार एक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस शासित राज्यों की सरकार को गिराने का प्रयास कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रावत सरकार के विकास कार्यों से घबराकर प्रधानमंत्री कांग्रेस विधायकों को बड़ी रकम देकर खरीदने का घिनौना कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, केवल सती, ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंगवाल, किशोर नयाल, आनंद बिष्ट, तारा जोशी, पंकज वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष किरन लाल, अख्तर हुसैन, प्रीति बिष्ट, भूपेंद्र भोज, कृष्णा लटवाल ने विचार रखे।
पुतला फूंकने वालों में उक्त लोगों के अलावा जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, इंटक जिला्यक्ष दीपक मेहता, केसीडीएफ अध्यक्ष अमरनाथ रावत, सुभांशु रौतेला, सुंदर लटवाल, रोहित रौतेला, नमित जोशी, रावीव कर्नाटक, भीमा पवार, डा.जेएस नेगी, दानिश खान, गीता मेहरा, लीला जोशी, परितोष जोशी, ललित मेहता, नीरज पवार, सुमित कुमार, चंद्रकिरण बिष्ट, गणेश प्रसाद, मीरा बोरा, कल्पना नेगी, पारू उप्रेती, ममता तिवारी, राजेंद्र बोरा, पान सिंह बिष्ट, जीवन मेहरा, सुरेंद्र टम्टा, सुंदर सिंह, सभासद सचिन आर्या, मुकेश नेगी, मदन डांगी, बीके पांडे, प्रदीप बिष्ट, गोपाल साह, आशा टम्टा, रजनी टम्टा आदि शामिल थे।