अल्मोड़ा। नगर में यातायात की व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सड़कें संकरी होती जा रही हैं। नगर में पार्किंग की भी सीमित व्यवस्था है। मालरोड और धारानौला में दिन में कई बार जाम लगता रहता है। बस स्टेशन नहीं होने से रोडवेज और केमू के वाहन भी सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं।
इसके अलावा सैकड़ों चौपहिया और दोपहिया वाहन भी सड़कों के किनारे ही बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का मानना है कि जब तक माल रोड से रोडवेज और केमू स्टेशन शिफ्ट नहीं किए जाएंगे तब तक इसमें सुधार की गुंजाइश कम ही है।