फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आखिरकार दिखाई हिम्मत

Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते प्रदेश प्रभारी राजेंद्र धर्माणी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 निकाय चुनाव के परवान चढ़ने के साथ ही अब कांग्रेस को भी पार्टी से बगावत करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने का हौसला जुटाना पड़ा है। रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेंद्र धर्माणी और राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने बागी होकर अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे त्रिलोचन जोशी, अख्तर हुसैन समेत उनका समर्थन करने वाले दर्जन भर पार्टी नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने का एलान किया। 
विज्ञापन


रविवार को पार्टी चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में धर्माणी ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बागी होकर चुनाव लड़ रहे और बागी के समर्थन करने वालों को पार्टी से बाहर से रास्ता दिखा दिया गया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के बागी प्रत्याशी त्रिलोचन जोशी, अख्तर हुसैन के अलावा केवल सती, मनोज सनवाल, पंकज वर्मा,  सुनील कर्नाटक, अमरनाथ रावत, घनानंद जोशी, जीवननाथ वर्मा, दानिश खान, कमल पंत, सूरज वाणी, फईम खान की प्राथमिक सदस्यता खत्म करने और पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। 

सह प्रभारी धर्माणी और राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें। यह चुनाव लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेगा।  जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी के अलावा अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। अभी तक कांग्रेस बागियों को निष्कासित करने की बजाय उनको मनाने पर ज्यादा ध्यान दे रही थी। चुनाव के जोर पकड़ने के बाद अब शायद पार्टी यह महसूस कर रही है कि बागियों को सख्त संदेश न दिया गया तो नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें