अल्मोड़ा। सेना के मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। बालिका वर्ग के फाइनल मैच में चमोली और बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून की टीम विजेता रही।
शनिवार को बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चमोली ने पौड़ी को 25-14, 18-25, 16-14 से, दूसरे सेमीफाइनल में टिहरी ने यूएसनगर को 25-21, 15-25, 15-13 से पराजित किया।
फाइनल मैच चमोली और टिहरी के बीच खेला गया। चमोली ने टिहरी को 19-25, 25-19, 15-12 से पराजित कर चैंपियनशिप जीती। तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच में यूएस नगर ने पौड़ी को पराजित किया। बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में चमोली ने देहरादून को 25-18, 25-22, दूसरे मैच में स्पोट्र्स कालेज देहरादून ने नैनीताल को 23-25, 25-15, 25-19 से पराजित किया। फाइनल मैच चमोली और स्पोट्र्स कालेज देहरादून के बीच खेला गया। स्पोट्र्स कालेज देहरादून ने चमोली को 25-12, 25-17, 25-14 से पराजित कर जीत हासिल की। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में नैनीताल ने देहरादून को 25-22, 25-23 से पराजित किया।
मुख्य अतिथि 13 सिख बटालियन के मेजर विरेंद्र सिंह ने विजेताओं तथा उप विजेताओं को ट्राफी और मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज खेलों में भी बेहतरीन भविष्य है। युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लें। संचालन डॉ. बृजेश डसीला ने किया।
इस मौके पर जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, भूपाल चिलवाल, शैलेंद्र वर्मा, कमल किशोर, महेंद्र भैसोड़ा, महिपाल बनकोटी, शिवराज बनकोटी, पूनम बिष्ट, सुरेश वर्मा, सुनील बिष्ट, चंदन बिष्ट, दीपक डंगवाल, गिरीश बिष्ट, यशपाल बिष्ट, कैलाश डोलिया, बाली राणा, विरेंद्र बिष्ट, रवि रावत, धन सिंह धौनी, रमेश पांडे, बृजेश डसीला, किशोर साह, भुवनेंद्र भंडारी, नितेश कांडपाल, दीपक कांडपाल, रजत वर्मा, सचिन टम्टा, प्रमोद मेहरा, आरके जोशी आदिस मौजूद थे।