फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भैसड़गांव अस्पताल की बदहाली पर कांग्रेस ने जताई चिंता

Sun, 09 Aug 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। राजकीय एलोपैथिक अस्पताल भैसड़गांव की जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई। युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अस्पताल भवन की खराब हालत और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद ने कहा कि क्षेत्र के दस हजार की आबादी के बीच स्थित अस्पताल में रोजाना कई गांवो से लोग इलाज कराने आते हैं। ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान में अस्पताल की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने सरकार से अस्पताल के जीर्णोद्धार और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना स्पष्ट करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू भट्ट ने कहा कि सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें