फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा दुग्ध संघ में कांग्रेस का कब्जा, महेंद्र बने अध्यक्ष

Sat, 03 Nov 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
दुग्धसंघ के निर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. की प्रबंध कमेटी के शनिवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के महेंद्र सिंह सभापति अध्यक्ष चुने गए। प्रतिनिधि पद पर भी कांग्रेस के दिनेश चंद्र सिंह डांगी (दीप डांगी) चुन लिए गए। जबकि उपसभापति पद पर नीमा देवी चुनी गईं। तीनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।

विज्ञापन


 चुनाव अधिकारी जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती की देखरेख में शनिवार को उक्त पदों के लिए मतदान होना था। संचालकों ने आपसी सहमति के बाद निर्विरोध चुनाव करने का फैसला लिया। इससे पहले शुक्रवार को हुए संचालक मंडल के चुनाव में ताड़ीखेत वार्ड से हरीश राम और बिल्लेख वार्ड से पान सिंह, चौखुटिया वार्ड से कमला देवी, धौलादेवी से आनंदी देवी, भिकियासैंण से गोविंद सिंह, मगड़ा से महेंद्र सिंह, सोनी से कुंवर सिंह, सल्ट से प्रेमा देवी, हवालबाग से नीमा देवी पूर्व में ही संचालक मंडल की सदस्य निर्विरोध चुने गए थे।

इधर अल्मोड़ा दुग्ध संघ में कांग्रेस का कब्जा होने पर कांग्रेस नेता और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक करन महरा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्षऊ पीतांबर पांडे सहित अन्य नेताओं ने खुशी जताते हुए नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें