फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने खेल महोत्सव में दिखाई प्रतिभा

Sat, 03 Nov 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ट्राफी के साथ खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में खेल महोत्सव का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि विद्यालय के शिक्षा सलाहकार कोनार्ड मैथ्यू ने प्रतिभागी छात्रों की हौसलाअफजाई की। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी भविष्य संवर सकता है। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. आसिम अली और उप प्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

विज्ञापन


विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। यहां 100 मीटर दौड़ में प्रशांत पांडे, मानस नैनवाल, जतिन अधिकारी, संतुलित दौड़ में आयुष आर्या, अनंत बिष्ट, पार्थ शर्मा, मगरमच्छ दौड़ में आवास, आरव, अनंत, मानस, जतिन, प्रियांशु, 200 मीटर दौड़ में अरावली, हिमालय नीलगिरि सदन, चार सौ मीटर दौड़ में कमल माहरा, युगल रावत, शशांक, 400 मीटर रिलेे दौड़ में विंध्य, हिमालय और नीलगिरी सदन अव्वल रहे।

विभिन्न वर्गों में नितिन अस्वाल, इशांत बिष्ट, अभिनव मेहरा ने बाजी मारी। हिमालय सदन ने क्रिकेट ट्राफी, विंध्य सदन ने ताइक्वांडो, नीलगिरि सदन ने मार्च पास्ट और मास पीटी ट्राफी, अरावली सदन ने स्पोर्ट्स ट्राफी और एथलेटिक्स ट्राफी हिमालय सदन ने जीती। खेल प्रतिनिधि शशांक पटेल ने सभी का आभार जताया। मुख्य अतिथि कोनार्ड मैथ्यू ने विजेत प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें