फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कांग्रेस से प्रदीप टम्टा ने कराया नामांकन, विधायक से लेकर मंत्री तक रहे मौजूद; देखें वीडियो

Wed, 27 Mar 2024 03:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने जनता त्रस्त हो चुकी है। इस चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, धारचूला विधायक हरीश धामी, चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर के कार्यकर्ता बढ़ी संख्या में अल्मोड़ा पहुंचे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर को दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में जनसभा की।

ये पढ़ें- Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया नामांकन, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश; रोड शो कर दिखाई ताकत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने जनता त्रस्त हो चुकी है। जनता का भरोसा कांग्रेस पर बढ़ा है। निश्चित तौर पर कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में जीतेगी और भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी जी-जान से जुटने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें