फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्वे में होने के कारण नामांकन को ‘न’ कह गए कांग्रेस प्रत्याशी

विज्ञापन
congress candidate did not file nomination
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र भकुनखोला से कांग्रेस के पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भुवन पाठक नार्वे में होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर पाये। पार्टी के निर्देश पर फिलहाल कांग्रेस विचारधारा से जुड़े दो युवाओं ने भकुनखोला सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत की भकुनखोला सीट से भुवन पाठक को प्रत्याशी घोषित किया था। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन भुवन नामांकन के लिए नहीं पहुंचे। कार्यकर्ता दिनभर उन्हें फोन लगाते रहे लेकिन उनका फोन नहीं लगा। अंत में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भकुनखोला सीट से दीपक गोस्वामी और रंजीत डसीला का नामांकन दाखिल कराया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्य ने बताया कि भुवन ने 23 सितंबर तक हर हाल में क्षेत्र में पहुंचने का आश्वासन दिया था। दिनभर कोई संपर्क नहीं होने के बाद कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े दो लोगों का नामांकन कराया गया है। बुधवार को इनमें से किसी एक को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
सेमीनार में शामिल होने नार्वे गए हैं भुवन
अमर उजाला से हुई बातचीत में भुवन पाठक ने बताया कि वह एक सेमीनार में भाग लेने नार्वे गए हैं। पहले वह 23 को आने वाले थे, लेकिन वह नहीं आ पाए। इस कारण उनका नामांकन नहीं हो पाया। वहीं भुवन के नामांकन को नहीं पहुंचने के कारण क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
-
भाजपा बोली, उन्हें हार का आभास हो गया था
भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट का कहना है कि ये उनका अंदरूनी मामला है। हालांकि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को इस बात का आभास हो गया था कि चुनाव में उनकी हार निश्चित है। इसी लिए वह नामांकन को नहीं पहुंचे, जिस कारण पार्टी ने आनन-फानन में दो लोगों का नामांकन कराया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें