फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश का भला नहीं कर सकती: कोश्यारी

Thu, 01 Dec 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सभा में मौजूद भाजपा के नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का रामलीला मैदान सोमेश्वर पहुंचने पर कार्यकताओं ने स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार प्रदेश का भला नहीं कर सकती है। कांग्रेस से मोहभंग होकर कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में आ गए हैं। कांग्रेस अब अपने साये से भी डर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने साधु-संतों का भी अपमान किया। संत भी अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का जाल पूर्ववर्ती अटल सरकार की देन हैं। 2019 तक हर गांव को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। सोमेश्वर का विकास भाजपा करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रावत केवल एक परिवार का भला कर रहे हैं। कालेधन से होने वाली आय को केंद्र सरकार गांवों के विकास में खर्च करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश का विकास कर रहे हैं। केेंद्र सरकार का भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से पूर्व विधायक रेखा आर्या को मजबूत करें।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पूर्व पीएम अटलजी के काम को मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। हर गांव तक सड़क पहुंचाई जाएगी। मोदी के अच्छे काम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोड़ा अटका रहे हैं। केंद्र सरकार प्रत्येक योजना का लाभ गरीब जनता तक पहुंचाएंगी। भाजपा देश के साथ ही प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि रावत सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। विकास के काम कांग्रेस सरकार ने नहीं किए हैं। मोदी सरकार अच्छा काम कर ही है। उन्होंने जनता से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सतत् संघर्षशील रहेंगी। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और संचालन महामंत्री विशन रावत, रवि रौतेला ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, दान सिंह रावत, कैलाश पंत, कल्पना बोरा, संजय टम्टा, मडल अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, राजेंद्र कैड़ा, सुंदर राणा, दीपक आर्या, महेश नयाल, मोहन भाकुनी, प्रकाश अल्मियां, खड़क सिंह, बहादुर सिंह, भगवान राना, राजेश जोशी, सुरेश बोरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें