अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज खाटवे में इंटर कला वर्ग में पद सृजित नहीं होने से नाराज अभिभावक सोमवार को विद्यालय आ धमके और कक्षों में ताले जड़ दिए। तालाबंदी के चलते विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह ठप रहा। अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अभिभावकों के साथ छात्र-छात्राएं भी धरने पर बैठे।
उन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जीआईसी खाटवे में इंटर में कला वर्ग तो संचालित हैं लेकिन यहां प्रवक्ताओं के पद सृजित नहीं है। इंटर विज्ञान वर्ग में एक भी प्रवक्ता नहीं है।
इस कारण विज्ञान वर्ग में एक भी छात्र-छात्रा ने प्रवेश नहीं लिया है। उन्होंने इंटर कला वर्ग में प्रवक्ताओं के पद जल्द सृजित करने की मांग। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक ाधरना जारी रहेगा।
धरने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य न्योली नवीन दुर्गापाल, गिरीश चंद्र शर्मा, दीवान राम, देवी दत्त, गोपाल दत्त, जगदीश, सुरेश, जोगा राम, भैरव दत्त, सुरेश चंद्र, अजय कुमार, कृष्णा कुमार, पारस कुमार, प्रकाश चंद्र, रोहित सिंह, कमल सिंह, सीमा, रंजना, मोहन दुर्गापाल, सोनी, पायल बोरा, भावना, बबीता, हीना, काजल कार्की, सपना रावत, राधा रावत, भावना जोशी, राहुल सिंह, शेखर सिंह, महेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह आदि बैठे।