। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सैन्य मुख्यालय पर आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना पर किए गए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौघानपाटा में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक के बाद एक भारतीय सैन्य ठिकाने आतंकियों का निशाना बन रहे हैं। तमाम सुरक्षा इंतजाम के बावजूद आतंकी बेधड़क ऐसी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं। उड़ी हमला सुरक्षा में बड़ी चूक का नतीजा है। हमले को मोदी सरकार के सूचना तंत्र की नाकामी करार दिया।
पुतला फूंकने वालों में विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप सिंह डांगी, परवेज सिद्दकी, तारा चंद्र जोशी, दिनेश पंत, संजय दुर्गापाल, दीपा साह, बीना पांडे, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, खजान मिश्रा, संगम पांडे, चंद्र किरन, बिंदु रौतेला, कमल पंत, पंकज वर्मा, कार्तिक साह, मदन डांगी, वैभव पांडे, नरेंद्र सिंह बगड़वाल, कुंदन शैली, सचिन आर्या, सुमित कुमार, मंजुल मित्तल, राजू मेहरा, सचिन नैनवाल, सुंदर लटवाल, दीपक नगरकोटी, जगदीश मेहता, जयपाल रावत, नरेश बाराकोटी, नरेश शैली, अमरनाथ रावत, आबिद खान, गजेंद्र सिंह, विनीता आर्या आदि मौजूद थे।