फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीडी में कांग्रेस बूथ कमेटी का हुआ गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा का विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन को अभियान जारी है। सोमवार को एनटीडी में बूथ कमेटी गठित की गई। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कांग्रेस लगातार लोगों को पार्टी से जोड़ रही है। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए बूथ कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि बूथ कांग्रेस कमेटी मासिक बैठक कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाए। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि बूथ कमेटी का गठन कर कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
एनटीडी पूर्वी बूथ कमेटी के लिए अरविंद रौतेला अध्यक्ष, बीना स्टीफन महिला अध्यक्ष, विनोद सिंह उपाध्यक्ष, दीपक ठाकुर महासचिव, हीरा सिंह कार्की सचिव, शेर सिंह राणा, सुरेश परदेशी, प्रदीप सचिव, केएस तराल, सतनाम नेगी को संरक्षक, एनटीडी पश्चिमी बूथ कांग्रेस कमेटी के लिए अमन खान अध्यक्ष, गीता आर्या महिला अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें