ट्राफी के साथ धारकोट उगलियासिम-ए टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील के धारकोट में आयोजित उगलियासिम धारकोट प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल धारकोट उगलियासिम-ए की टीम ने जीत लिया है। सोनू नेगी को मैन आफ द सीरीज और महेंद्र सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रावत क्लब चुपड़ा घनियाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धारकोट उगलियासिम-ए की टीम ने चार विकेट खोकर जीत दर्ज की। सभी मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सोनू नेगी को मैन आफ सीरीज और महेंद्र सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूरन रजवार, बिरेंद्र सिंह रावत, बासवानंद, पूरन पंचोली, उर्बादत्त, सुदान सिंह नेगी, बहादुर सिंह रावत, नारायण सिंह, प्रताप सिंह, गोविंद सिंह आदि थे।