अल्मोड़ा में केंद्र सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में बुधवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कई महिला कार्यकर्ताओं ने सिर पर खाली सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के आह्वान पर महिला कांग्रेस, जिला कांग्रेस, नगर कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले दिनों से पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। कहा कि पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें कम नहीं की गई तो महिला कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, लीला जोशी, सरिता टम्टा, पूनम आर्या, जया साह, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, निर्मल रावत, बालाजी आदि शामिल हैं।