फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्री दल का धौलछीना में हुआ जोरदार स्वागत

Wed, 13 Jun 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
धौलछीना में जय भोले के जयकारे लगाते कैलाश मानसरोवर यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का 59 सदस्यीय पहला जत्था बुधवार सुबह अल्मोड़ा से धारचूला को रवाना हुआ। इससे पहले यात्री दल ने धौलछीना में अल्प विश्राम किया।  
विज्ञापन


      बुधवार सुबह अल्मोड़ा से रवाना हुए यात्री दल ने धौलछीना में अल्प विश्राम किया। इस मौके पर हिल व्यू होटल धौलछीना के सभागार में व्यापार मंडल के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। दल के लाइजन अफसर अमरनाथ अशोकन और देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में 59 यात्रियों के पहले जत्थे में 17 महिलाओं समेत 42 पुरुष शामिल हैं। सबसे ज्यादा 14 तीर्थ यात्री दिल्ली से और सबसे कम एक-एक यात्री चंडीगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना से शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से तीन, गुजरात से दो, महाराष्ट्र से पांच, हरियाणा से चार, केरल से दो, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से तीन-तीन, राजस्थान से सात, उत्तर प्रदेश से 11 तथा उत्तराखंड से दो यात्री शामिल हैं।  


दसवीं बार यात्रा कर रहे इंद्रमोहन  
अल्मोड़ा/धौलछीना। प्रथम यात्रा दल में शामिल नोएडा निवासी इंद्र मोहन (69) सबसे अधिक उम्र के यात्री हैं और कैलाश मानसरोवर की 10वीं बार पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं। उनका कहना है कि जितने बार भोलेनाथ बुलावा भेजेंगे वह उतनी बार फिर से जाना चाहेंगे। वहीं महाराष्ट्र निवासी श्रीकृष्णा अध्यारू (18) सबसे कम उम्र की यात्री हैं। पहली बार यात्रा पर जा रही श्रीकृष्णा ने बताया कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए काफी उत्साहित हैं। वहीं हरियाणा निवासी जोगेंद्र खत्री भी लगातार 9वीं बार कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें