जिले में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गिरजाघरों में विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। नगर में स्थित बडन मेमोरियल चर्च में जिला चर्च अधीक्षक रोबिंसन दास ने प्रभु ईसा मसीह के संदेश सुनाए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार को बचाने के लिए जन्म लिया। प्रभु यीशु ने लोगों को प्रेम, शांति और खुशी का संदेश दिया।
उन्होंने लोगों से प्रभु यीशु के आदर्शों को अपना कर सदमार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने यीशु मसीह के संदेश भी सुनाए। इस मौके पर कैरल गीत भी गाए गए। इससे पूर्व जिला चर्च अधीक्षक रोबिंसन दास और पास्टर इंचार्ज नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रार्थना सभा कराई। आईबन ने यीशु मसीह नमन तुम्हे संग हमारे रहना सदा, संजय सिंह बिष्ट ने जन्मा-जन्मा वैत लहम की गौ शाले में, प्यारा प्रभु जन्मा प्यारा यीशु जन्मा... आदि गीत प्रस्तुत किए।
इस मौके पर संसदीय सचिव विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस नेता केवल सती, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, एडम्स गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या वी माक्र्स, पूरन रौतेला, मनोज सनवाल, गिरीश धवन, विनय विल्सन, दीपिका विल्सन, साज सिंह, जेम्स पी सिंह, सुनील सिंह, सभासद श्याम पांडे आदि मौजूद थे।