फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. मेघा भारती की नई पुस्तक मख्फी का विमोचन

Fri, 25 Dec 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मेघा भारती मेघल की नई पुस्तक मख्फी (दि हिडिन) का श्री वेंकटेशवरा विवि के कुलपति प्रो.वीपीएस अरोड़ा और वैज्ञानिक डा. मंजू सुंदरियाल, प्रो.जेएस रावत, प्रो.एनएस भंडारी सहित अन्य अतिथियों ने विमोचन किया। वक्ताओं ने डा. मेघा भारती की पुस्तक की सराहना की।
विज्ञापन


इस मौके पर बताया गया कि उनकी यह तीसरी पुस्तक है जिसमें नज्मों और गजल का संकलन है। इससे पहले वह अंग्रेजी में दो कविता संग्रह निकाल चुकी हैं। उनके अंग्रेजी, हिंदी और कुमाऊंनी भाषा में कई कविता, शोधपत्र आदि प्रकाशित हो चुके हैं। मूल रूप से नैनीताल निवासी मेघा भारती लोक गायिका के साथ ही गीतकार, संगीतकार, नृत्यांगना, अभिनेत्री और निर्देशिका भी हैं।

उन्होंने मेघा भारती प्रोडक्शन नामक कंपनन खोलकर उत्तराखंड के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया है। जिसमें कलाकारों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्हें साहित्य, कला और सामाजिक उत्थान के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें