फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन की प्रक्रिया जल्द पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला गंगा सुरक्षा समिति की शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बैठक हुई। सिंचाई विभाग और यूकॉस्ट विज्ञान केंद्र के कोसी और रामगंगा नदियों के फ्लड प्लेन जोन पर तैयार की गई रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन कार्यों पर चर्चा करते हुए जल संस्थान ने प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन


पांडे खोला स्थित एसटीपी कार्यों की स्थिति पर भी पेयजल निगम ने जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों प्लांट के संचालन संबंधी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर की ड्रेनेज प्रणाली की समीक्षा की। आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत लीगेसी वेस्ट के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
सोमेश्वर क्षेत्र स्थित कोसी और साई नदी के समीप त्रिवेणी घाट परिसर के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। डीएम ने इस परिसर की समुचित साफ सफाई के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति रंजीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें