अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के शीतलाखेत में बन रहे राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
सोमवार को निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को भवन निर्माण को पूर्ण गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज चालू हो जाने के बाद क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी, जिससे स्थानीय शिक्षा और अवसरों में सुधार होगा। निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द कॉलेज का संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए।