फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वन भूमि हस्तांतरण मामलों में सभी औपचारिकताएं समय पर पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शनिवार को वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित और एवं प्रगतिरत वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की समीक्षा की गई। डीएम अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित वन भूमि हस्तांतरण मामलों में सभी औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के अभाव में किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। वन संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावों को शीघ्रता से शासन स्तर तक प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में आपत्तियां अथवा कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी किसी भी प्रस्ताव को पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व वन विभाग के साथ मिलकर उसका आंकलन कर लें। जिससे यदि कोई आपत्ति हो तो उसका निस्तारण पहले से ही किया जा सके। वहां प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्रदीप धौलाखंडी, सीडीओ रामजी शरण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें