फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रोडवेज की दो सेवाओं का संचालन ठप, ठंड में भटके यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज की दो बसों का संचालन न होने से यात्रियों की फजीहत हुई। ठंड में यात्रियों को बस के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ा। इधर, अल्मोड़ा-मासी रूट पर रोडवेज की बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार को दो रूटों पर रोडवेज की बस का संचालन ठप रहा। शहरफाटक मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण रोडवेज की अल्मोड़ा-लमगड़ा-दिल्ली सेवा का संचालन स्थगित रहा। वहीं चालकों की कमी के कारण टनकपुर सेवा का संचालन भी रद्द रहा। दो सेवाएं नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ा। इधर, बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा से मासी जा रही रोडवेज की बस के गेयर में खराबी आ गई थी। इस कारण बस कुंवाली से आगे नहीं बढ़ पाई। शुक्रवार को वसंत पंचमी पर भी मासी रूट पर रोडवेज बस का संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार को मासी रूट पर बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली। जैसे ही बस स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों में पहले सीट पाने के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें