युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी खेल अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार पायका के तहत गांवों में छोटे खेल मैदानों के निर्माण को बजट दे रही है। उन्होंने झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि निर्माण सलाहकार समिति के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, उपाध्यक्ष हिमांशु मेहता, सदस्य रोहित रौतेला, दीपक गैड़ा, पूरन रौतेला आदि ने विचार रखे। जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस पथनी ने सभी का आभार जताया। संचालन बीओ राजदीप पंत ने किया।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, बीओ हयात रावत, डीपीएस नेगी, बीसी पांडे, बीएल आर्य, अर्जुन रावत, राजेंद्र नयाल, पुष्कर नेगी, शोभन कनवाल, पंकज मेहता, गिरीश तिवारी, हरीश ख्याली आदि मौजूद थे।
महिला ओपन 800 मीटर दौड़ में चंद्रा राणा (द्वाराहाट), ललिता शर्मा (सल्ट), प्रीति बिष्ट (लमगड़ा), गोला फेंक में मंजू गैड़ा (धौलादेवी), पिंकी बिष्ट (भैंसियाछाना), पूजा अधिकारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में किरन गोस्वामी (ताकुला), सीमा प्रसाद (द्वाराहाट), गीता भंडारी (हवालबाग) और लंबीकूद प्रतियोगिता में तनुजा आर्या (चौखुटिया), ममता चिलवाल (हवालबाग), सीमा चम्याल (भैंसियाछाना) ने बाजी मारी।