गोल्डन फिश आर्मी प्री प्राइमरी स्कूल का वार्षिकोत्सव यहां सेना के दिवान सिंह ऑडिटोरियम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत भुइयां, ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की।
कहा कि यही बच्चे देश के कर्णधार हैं, शिक्षक पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को शिक्षित करें। कहा कि प्राइमरी शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी होती है।
इसीलिए प्री शिक्षा में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांधा। इस अवसर पर प्रधानाचार्या अपर्णा जोशी सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं, बच्चे मौजूद थे।