फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जै श्री और मां नंदा की टीम ने जीता मैच

Wed, 24 Jan 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी खेल मैदान में महिलाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए जो मंच दिया गया है वह सराहनीय है। प्रतियोगिता में खेले गए दो मुकाबलों में जै श्री और मां नंदा देवी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला मैच जै श्री और स्टेडियम स्टैनिज के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए जै श्री ने 51 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी स्टेडियम स्टैनिज की पूरी टीम 27 रन पर आउट हो गई और जै श्री ने 24 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला मां नंदा और एनटीडी के बीच खेला गया। मां नंदा ने पहली बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बनाए। एनटीडी की पूरी टीम 40 रन पर आउट हो गई और मां नंदा ने 18 रन से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। कमल किशोर, रंजन गुरुरानी, मनोज सनवाल, आबिद अंपायर रहे। यहां राजेंद्र बोरा, गोविंद मेहरा, ताराचंद जोशी, यशवंत पवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें