बग्वाई कौतिक के लिए बैठक करते मेला समिति के लोग। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। 29 अक्तूबर से शुरू हो रहे बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाली कौतिक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला अधिकारी नितिन भदौरिया मेले का उद्घाटन करेंगे। तीन दिनी इस मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रहेगी। लोक प्रकृति संस्था की विवरण पुस्तिका का भी मेले के दौरान लोकार्पण किया जाएगा। आयोजकों की यहां हुई बैठक में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में तय हुआ कि इस बार यहां संस्कृति विभाग, सूचना एवं प्रसारण विभाग, लोक नाट्य प्रभाग की सांस्कृतिक टीमें पहुंचेंगी। मल्लिका लोक कला समिति, हिमाद्री नेट, श्रीराम कला केंद्र, हिमालयन लोक कला केंद्र आदि सांस्कृतिक टीमें मेले में कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा क्षेत्रीय कलाकारों एवं ज्ञानोदय शिक्षा केंद्र बासुलीसेरा सहित विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
मेला समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर हरीश भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, रमेश नेगी, सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपक मेहता, संतोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, जगत सिंह भंडारी, मोहन सिंह भंडारी, कुंदन सिंह, अजय नेगी, बलवीर भंडारी, अर्जुन बिष्ट आदि ने पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की, इसके लिए लोगों को जिम्मेदारियां भी सौंपी।