वार्षिकोत्सव में नृत्य पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विवेकानंद विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य, स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर आधारित अंग्रेजी नाटक के साथ कुमाऊंनी, पंजाबी, नेपाली, राजस्थानी, हरियाणवी कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी ने वार्षिक आख्या पेश की।
शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र भट्ट ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा विमला शाह, ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट, संभाग निरीक्षक जगदीश पांडेय, संगठन मंत्री भगवान चंद्र, विस्तारक त्रिभुवन कुमार, सुरेशानंद जोशी, केवलानंद पांडेय, केपीएस अधिकारी, भूपेंद्र कांडपाल, आशीष वर्मा आदि मौजूद थे।