फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

Wed, 16 Jan 2019 10:51 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के उत्तरायणी महोत्सव में नृत्य पेश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में उत्तरायणी महोत्सव (कौतिक) में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी के गीतों पर लोग जमकर झूमे। इसके अलावा विद्यालयों के बच्चों ने घुघुती पर्व पर रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों मन मोह लिया।

विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत में एसएसबी के जवानों का बैंड वादन आकर्षण का केंद्र रहा।

जवानों ने बेड़ू पाको बारोमासा, ए मेरे वतन के लोगों के गीतों की धुन बजाई। इसके बाद किशोरी गृह के बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नाटक की प्रस्तुति दी। मानस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुघुती पर्व पर नाटक पेश किया। बाद में दस वर्ष तक के बच्चों की घघुती माला गायन प्रतियोगिता हुई। जिसमें घुघुतों की माला पहनकर बच्चों ने प्रस्तुति दी।  महिलाओं और बच्चों की कुर्सी दौड़ स्पर्धा भी हुई। 

देर सायं लोक गायक गोविंद दिगारी और खुशी जोशी ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, गिरीश मल्होत्रा, कमल बिष्ट, सीएल वर्मा, नवीन बिष्ट, पीसी तिवारी, सभासद हेम चंद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, मनोज जोशी, अमित साह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें