फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ देर चालू हुए बीएसएनएल टावर फिर ठप हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक क्षेत्र में पांच दिनों से ठप पड़े बीएसएनएल के तीन टावर छठे दिन सुबह चालू हुए। इससे कुछ समय तक बीएसएनएल उपभोक्ताओं को राहत मिली, लेकिन शाम के समय फिर बीएसएनएल की ओएफएसी लाइन कट गई है। जिससे एक बार फिर से बीएसएनएल की संचार सेवा ठप हो गई है।
विज्ञापन


बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने से सल्ट विकासखंड में पांच दिनों ने बीएसएनएल के तीन टावर ठप पड़े थे। इस कारण समूचे ब्लॉक क्षेत्र में बीएसएनएल के मोबाइल और टेलीफोन काम नहीं कर रहे थे। बुधवार को छठे दिन सुबह के समय बीएसएनएल के टावर चालू हो गए थे, लेकिन शाम के समय फिर से ओएफसी लाइन कट गई। इससे एक बार फिर से बीएसएनल की सेवा ठप हो गई है। बीएसएनएल की ओएफसी लाइन कटने के मामले में फिलहाल किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें