फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से बांधा समा

विज्ञापन
जीजीआईसी चौखुटिया सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देती छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के सभी प्रांतों की संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर अनेकता में एकता का संदेश दिया। इस दौरान कुमाऊंनी और गढ़वाली के अलावा पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी और गुजराती आदि गीतों की धूम रही।
विज्ञापन

इस दौरान ओ रंगीली बाना हौंसिया मेरी, ओ गारा तारा, मेरा चूनर मंगा दे, पलायन पर आधारित एजाओ मेरी डांडियों मा गीत पर भी खूब तालियां बजीं। इससे पूर्व विधायक महेश नेगी और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार शिक्षा और शिक्षालयों पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल की उपलब्ध्यिों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी, बीईओ भारत जोशी, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक डॉ.तारादत्त वैला, मासी की प्राचार्या डॉ.जया पांडे, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, जिपंस रमा देवी, एसओ राजेंद्र बिष्ट, गोपाल मनराल, गोवर्द्धन हर्बोला, गीता बिष्ट, शांती कैड़ा, सुरेंद्र संगेला, डॉ. नवीन जोशी, डॉ. कुलदीप बिष्ट, डॉ.एलएस मनराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्कूल की शिक्षिकाओं नीतू सूद, पुष्पलता आर्या, अरुणि त्रिपाठी, लयोत्तमा उप्रेती, राजश्री, चंद्रशेखर कांडपाल, ज्यौति जोशी, अंजुलता जोशी आदि ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। संचालन ममता वत्स और अध्यक्षता बीईओ भारत जोशी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें