26grd02p गरुड़ में धरना प्रदर्शन करते
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। आदमखोर तेंदुए को मारने की मांग करने वाले कांग्रेस विचारधारा के 22 लोगों के खिलाफ बैजनाथ पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सर्वदलीय संगठन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सात जनवरी तक मुकदमे वापस नहीं होने पर आठ जनवरी को गरुड़ बाजार में रैली निकालने का एलान किया।
प्रशासन के रवैये से नाराज सर्वदलीय संगठन के आक्रोशित कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने तहसील मुख्यालय में शासन प्रशासन के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विकास खंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने एक साल पूर्व हरीनगरी और सालगढ़ के आदमखोर तेंदुए को मारने की मांग को लेकर बैजनाथ तिराहे पर चक्का जाम किया था। तब थाना बैजनाथ पुलिस ने आंदोलन कर रहे लोगों में से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े 22 लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जबकि आंदोलन में कांग्रेेेस और भाजपा दोनों दलों की विचार धारा के जुड़े लोगों समेत कई ग्रामीण शामिल थे।
इस मौके पर प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे सात जनवरी तक सरकार ने वापस नहीं लिए गए तो संगठन आठ जनवरी को गरुड़ बाजार में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर भुवन पाठक, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण राम आर्या, अशोक वर्धन, बबलू नेगी, कैलाश पवार,सापूली , हेमा, अंबुली, हरीश प्रसाद , नंदन राम आदि ने विचार रखे। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम जयवर्धन शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा।
26जीआरडी 01तहसील मुख्यालय पर धरना पर्दशन करते सर्वदलीय संगठन के कार्यकर्ता