संवाद न्यूज एजेंसी-चौखुटिया(अल्मोड़ा)। विधायक महेश नेगी ने कहा है कि राजकीय महाविद्यालय को आगामी सत्र से पीजी का दर्जा मिल जाएगा। इसके लिए सीएम की ओर से स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि महाविद्याल की पक्की सड़क के लिए गैरसैंण विकास परिषद के माध्यम से बीस लाख रुपये स्वीकृत हैं। विधायक नेगी गोपाल बाबू गोस्वामी राजकीय महाविद्यालय में 4 जी इंटरनेट सेवा का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट सेवा शुरू होने से छात्र-छात्राओं को दूरगामी लाभ मिलेगा। इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. धनसिंह कुंवर ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। स्टाफ ने पुष्प गुच्छ भेंट किए। संचालन डॉ. प्रभाकर त्यागी और डॉ. रीता तिवारी ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, पीसीसी सदस्य पूरन संगेला, बंशीधर कुमयां, नंद किशोर, लक्ष्मण सिंह नेगी, दिगंबर नेगी, मोहन मेहरा व नंद किशोर के अलावा महाविद्यालय की डा.मोनिका टम्टा, हिमांशु पंत, भावना वर्मा आदि मौजूद थे।