फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 546 लाख से बनेगा महाविद्यालय का भवन

Sat, 17 May 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को इसका शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक डाॅ. प्रमोद नैनवाल ने किया। महाविद्यालय भवन का निर्माण 546.39 लाख रुपये की लागत से हो रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महाविद्यालय भवन के निर्माण में कई अड़चनें आई, मगर प्रयास जारी रखे गए। मुख्यमंत्री के प्रयासों से निर्माण कार्य का शिलान्यास हो सका। डा. नैनवाल ने बताया कि उनकी ओर से भतरौंजखान में टैक्सी स्टैंड व तहसील के लिये भी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा हीरानंद पेयजल योजना पर काम चल रहा है, इसका लाभ पूरे भतरौंजखान, लौकोट, रुदवौ, रोड़ा, दंयौ, नूना, रिंगड़िया व सूणी आदि गांवों को मिलेगा। लौकोट गांव में करीब 2.5 लाख रुपये से तारबाड़ के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहां पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रदीप पंत, हरीश भट्ट, गिरीश उपाध्याय, नंदन नेगी, रमेश वर्मा, दिनेश जोशी, हरीश खुल्बे थे। अध्यक्षता हरीश नैलवाल एवं संचालन भगवत नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें