डायट अल्मोड़ा में प्रशिक्षण में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शिक्षकों का पांच दिनी निष्ठा प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालयों में नामांकन बढ़ोत्तरी और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
शिक्षक पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लें और इसका लाभ कक्षाओं में बच्चों तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण में 229 शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं। वहां पर जीजी गोस्वामी, गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ. हेम चंद्र जोशी डॉ. बीसी पांडे, महेंद्र भंडारी, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. हरीश जोशी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा, डॉ. दीपा जलाल, डॉ. सरिता पांडे राकेश मिश्रा, ललित पांडे, एमटी गिरिजा भूषण जोशी, पूरन चंद्र उपाध्याय, राजकुमार जोशी, संजय जोशी, मीना पडलिया, युगल मठपाल आदि थे।