शनिवार को अपने पैतृक गांव मोहनरी में गुनगुनी धूप में बैठकर गेठी खाते पूर्व सीएम हरीश रावत।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम हरीश रावत चार दिसंबर को गैरसैंण में उपवास करेंगे। इधर, रावत के उपवास के चलते गैरसैंण और चौखुटिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी तैयारी में जुट गए हैं। पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल ने बताया कि गैरसैंण राजधानी समर्थक तमाम संगठनों के पदाधिकारी आदि भी मौजूद रहेंगे।
विधायक ने वीडियो जारी किया
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने पैतृक गांव मोहनरी से एक वीडियो जारी किया। इसमें वह गेठी के साथ नींबू की चाय पी रहे हैं। रावत कह रहे हैं कि विधायक दोस्तों मैं अल्मोड़ा के सबसे ठंडे अपने गांव मोहनरी में गुनगुनी धूप और खिले वातावरण में गेठी खा रहा हूं। ठंड की चिंता छोड़िए ठंडी तासीर को अपनाइए विकास का रास्ता ठंड से निकलेगा। वे कहते दिख रहे हैं कि ठंडी जगह कितनी सुहानी लग रही है, गुनगुनाने और गुदगुदाने वाली लग रही है।