फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगने से पहले शुरू होगा सड़क का निर्माण कार्य  

Sat, 31 Dec 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एरोली गांव में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक साल पूरा होने की खुशी ऐरोली के ग्रामीणों के साथ मनाई। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। ऐरोली गांव को मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए 4.50 लाख की राशि स्वीकृत हो गई है। आचार संहिता से पहले इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐरोली गांव में सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि एक साल पहले पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। क्षेत्रवासियों के सहयोग से वह पूरी शिद्दत से इस पद पर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान संगठन की दृष्टि से पार्टी मजबूत भी हुई है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं का निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को भी ग्रामीणों के सामने रखा। आगामी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, पूर्ण सिंह बिष्ट, मदन कुमार, विमल भट्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें