अल्मोड़ा। प्रांतीय आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली में संत रविदास के मंदिर को तोड़ने पर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मंदिर तोड़कर सरकार जनभावनाओं को कुचलने का काम कर रही है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का यह कदम धार्मिक भावनाओं पर चोट है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर रही है और आरक्षण प्रक्रिया को लगातार टाल रही है। आरक्षण प्रक्रिया को रोककर अपने चहेतों के लिए स्थान बनाने का षड्यंत्र कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार दबाव की राजनीति कर सत्ता हथियाना चाहती है।
प्रदर्शन में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लता तिवारी, दीपा त्रिपाठी, राधा बिष्ट, राधा बंगारी, तारा तिवारी, राजेंद्र बोरा, हर्ष कनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, रमेश कांडपाल, दीवान आर्या, प्रमोद कुमार, चंदन कुमय्या, शरद साह, गौरव वर्मा, आनंद सिंह ऐरी, प्रकाश आर्या, नवीन आर्या, रितिक नयाल, तारा चंद्र जोशी, जितेंद्र अधिकारी, फाकिर खान, कार्तिक साह, राजेंद्र बिष्ट, अंबी राम आदि ने भाग लिया।