फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएम आज जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का करेंगे शुभारंभ

Wed, 16 Jul 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डीएम आलोक कुमार पांडे ने मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को जागेश्वर पहुंचे डीएम ने फूलों से मंदिर को सजाने का कार्य जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने भंडारा स्थल के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण भी किया। मंदिर परिसर और भंडारा स्थल के आसपास सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सीएम दोपहर दो बजे जागेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद वह आरतोला पार्किंग के पास पौधरोपण करेंगे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाम 4:05 बजे गरुड़ाबाज हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे।
इस मौके पर डीएफओ दीपक कुमार, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, मेला अधिकारी एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार बरखा जलाल, वन क्षेत्राधिकारी आशुतोष जोशी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पूर्व प्रबंधक भगवान भट्ट, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने जागेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने चौकी प्रभारी जागेश्वर को महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात करने निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं के वाहनों को आरतोला पार्किंग में ही पार्क कराया जाए। श्रद्धालुओं के जाने के लिए आरतोला पार्किंग से जागेश्वर धाम तक शटल सेवा सुचारु रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने जागेश्वर चौकी के लिए चयनित स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष धौलछीना विजय नेगी, चौकी प्रभारी जागेश्वर भगवान गिरी गोस्वामी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें