रानीखेत (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत 19 अगस्त को शहीद दिवस समारोह देघाट में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने देहरादून गए स्थानीय लोगों के शिष्टमंडल ने यहां आकर यह जानकारी दी। आजादी के लड़ाई में पूरे पाली पछाऊं क्षेत्र के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देघाट में भी स्वतंत्रता के आंदोलन में कई लोग शहीद हुए थे, उनकी याद में हर साल 19 अगस्त को यहां शहीद दिवस समारोह मनाया जाता है।
स्थानीय नागरिकों ने इस बार समारोह में मुख्य अतिथि के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय लिया और उन्हें आमंत्रित करने के लिए शिष्टमंडल देहरादून गया। देहरादून से लौटकर शिष्टमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने समारोह में आने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में ब्लॉक प्रमुख आनंदी कत्यूरा, पूर्व प्रमुख गंगा पंचोली, प्रताप मनराल, भगत सिंह खाती, भूपाल सिंह कत्यूरा, श्याम सिंह बंगारी आदि थे।