फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द अस्तित्व में आएगा का आवासीय विवि : सीएम

Wed, 12 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
राम डोले में शामिल हुए सीएम रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में आवासीय विश्वविद्यालय जल्द अस्तित्व में आ जाएगा। इसके लिए कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया करीब पूरी हो चुकी है। इसके बाद अन्य व्यवस्थाएं की जा रही है। नए विश्वविद्यालय में संस्कृति, पर्यटन, परंपरागत उद्योग, विलुप्त हो रही शिल्पकला से संबंधित विषयों को पढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आवासीय विवि बनने से जहां पलायन थमेगा वहीं यहां के युवाओं को व्यवसायिक, गुणात्मक शिक्षा मिल पाएगी। ताकि शिक्षा के बाद उन्हें रोजगार भी प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू में एसएसजे परिसर अथवा किसी अन्य भवन में अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू की जाएंगी और फिर आवासीय विवि के लिए जमीन हस्तांतरित करके नए भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

बाद में मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों को जनता की समस्याओं का तेजी से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने विशेषकर जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह आपस में तालमेल बनाकर कार्य करें। उन्होंने डीएम सविन बंसल से अधिकारियों को दूरस्थ गांवों का भ्रमण कर जन समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। वहां डीएम, एसएसपी आदि अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें